Monday 6 April 2015

मेरठ में लपटों ने छह लोगों को जिंदा लील लिया

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से छह लोग जिंदा जल गये। मरने वालों में चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। 
दो अन्य लोगों की हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है। इस घटना में पुलिस और फायर बिग्रेड कर्मियों पर देर से आने का आरोप लगा है जिसे लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परवेज के घर पर ही अवैध रूप से पेट्रोल और डीजल बेचने का काम होता था। घर में रखे पेट्रोल और डीजल की वजह से ही आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग की भयंकरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां पर स्थित दो बिल्डिगों के आठ फ्लैटों को प्रशासन ने खतरनाक मानते हुए खाली करा दिया है।

No comments:

Post a Comment