Saturday 4 April 2015

झुण्ड बनाकर सोशल मीडिया पर औरत पर हमले करने वाले

स्त्री-विमर्श पर ढेर सारा लिखा जा चुका है, लिखा जा रहा है, किया जा रहा है आज भी। लेकिन ढोंग की उड़ती धज्जियों से रू-ब-रू होना हो, आधी आबादी के खाटी शब्दों से सामना करने की हिम्मत हो तो फेसबुक पर शिल्पी चौधरी के वॉल तक जाइए। उनकी ज्वलंत टिप्पणियों और उनमें उठाए जा रहे बेबाक सवालों ने बहुत सारे फेसबुकियों को तिलमिलाकर रख दिया है। लेकिन वह सामना कर रही हैं अपनी दो टूक हाजिरजवाबी से और फाड़-चीथ रही हैं छिपेरुस्तम दोमुंहों की नकाब। उनको पढ़ते हुए कोई उद्धरण याद करने की जरूरत नहीं। पढ़ते जाइए, सब समझ आता जाता है अपनेआप, कि किसके लिए कहा जा रहा है, वो सांप किस नस्ल के हैं और दुश्मन किस आबादी के।....उनकी कुछ-एक टिप्पणियां अविकल यहां प्रस्तुत हैं। फेसबुक पर बेलौस, अडिग एक स्त्री के शब्द। वह लिखती हैं - 
'लोगों को विकास या आधुनिकीकरण चाहिए मगर सिर्फ सुविधाओं में, बाकी पाखण्ड चलते रहें। सारा प्रोग्रेसिवनेस धरा रह जाता है, जब बात व्यक्तिगत आचरण की होती है। महिलाओं को आगे आना चाहिए लेकिन महिलाओं को अराजक तत्वों से उलझना नहीं चाहिए। क्या आपको नहीं पता कि ये तत्व ही महिलाओं को आगे नहीं आने देना चाहते?
'या चाहते भी हैं तो उनकी नियम शर्तों पर, वो महिलावादी बन कर माहवारी और क्लीवेज पर बात करते हैं और आप उनके प्रवचन भाव विभोर होकर सुनती हैं। पर बुर्के के सवाल पर वे औरतों को वेश्या ठहराते हैं। लिव इन की हिमायती महिलाएं भी क्या रिश्ता बिगड़ने के बाद वेश्या करार नहीं दे दी जातीं इन्हीं महिलावादियों द्वारा। एक का मुखौटा तो ऐसा उतरा कि बेचारा मनोहर कहानियाँ लिखने लगा।
'कई फ़ोन आये, जिन्होंने स्पष्ट कहा की आप को खुर्शीद अनवर की तरह ही टारगेट किया गया। फ़र्क़ ये कि खुर्शीद साहब भावुक व्यक्ति थे।और आक्षेप झेल नहीं पाये। कट्टरपंथियों ने तय कर लिया था की खुर्शीद को खत्म कर देंगे। यहाँ तो ये जुर्रत एक औरत ने वो भी हिन्दू ने की, फतवा निकलने की देर है। चलो देखेंगे, जहरीली बूंदे किसके गले उतरेंगी।
'प्रोग्रेसिव नहीं हैं तो नाटक न करें। ये लड़ाई किसी धर्म के प्रति नहीं। और ये आपको समझ नहीं आना। खैर अगर ईरान में महिलाएं ये लड़ाई लड़ सकती हैं तो भारत की महिलाएं निहायत डरपोक और दकियानूसी हैं, जिन्हें लगता है, झगड़ों से दूर रहने में भलाई है। हो चुका आपका सशक्तीकरण। सिर्फ नौकरी करने को ही सशक्तीकरण मानने वालियों आप धन्य हैं। आँखों पर काल चश्मा लगाओ और जिंदगी की धूप को मात दे देना।
'किस किस धर्म में लिव इन को मान्यता है? और किस धर्म के अनुसार इसे क्या दरज़ा दिया गया है? क्या है ये एक दुरुस्त आचरण? अगर नहीं, तो धर्मिक पाखण्डी इसमें क्यूँ लिप्त हैं। क्या ये महिलाओं का शोषण नहीं? जिम्मेदारियों से पलायन नहीं? क्या ये समाज को सही दिशा दे रहे हैं?
''(शिल्पी चौधरी की इस पोस्ट पर अजित पांडेय की प्रतिटिप्पणी - 'लिव इन रिलेशन भोगवादियों के मस्तिष्क की उपज है। भोग तक सभी मस्त परन्तु विवाह और तद्जनित परिणाम के सामने आते ही दोनों के होश (अधिकांशतः) फ़ाख़्ता होने लगते हैं। महिला/लड़की विवाह के लिये ज़ोर देने लगती है और पुरुष/लड़का अपने लम्पट स्वभाव के कारण इससे भागने लगता है। ईसाई धर्म में विवाह एग्रीमेंट नहीं है, सनातन धर्म की तरह पवित्र बन्धन ही माना गया है।' अमित सिंह लिखते हैं - 'सारे धर्मों में एक बात तो समान है और वह है स्त्री की कामुकता पर नियंत्रण। पुरुष चाहे जो करे, चाहे जितनी औरतें रखे, चाहे जितने विवाह कर ले। विवाह के भी दर्जनों प्रकार निर्मित किये गए, ताकि मर्दों की फौज को मौज मस्ती में कोई कमी नहीं हो, खुला खेल फर्रुखाबादी चलता रहे। बस औरतों पर काबू रखना जरूरी समझा गया। किसी ने नारी को नरक का द्वार कह कर गरियाया तो किसी ने सारे पापों की जन्मदाता कह कर तसल्ली की। मर्द ईश्वरों द्वारा रचे गए मरदाना संसार के तमाम सारे मर्दों ने मिलकर मर्दों को समस्त प्रकार की छूटें प्रदान कीं और महिलाओं पर सभी किस्म की बंदिशें लादी गयी। यह वही हम मर्दों का महान संसार है जिसमें धर्मभीरु स्त्रियों को देवदासी बना कर मंदिरों में उनका शोषण किया गया है। अल्लाह, ईश्वर, यहोवा और शास्ता के नाम पर कितना यौनाचार विश्व में हुआ है, इसकी चर्चा ही आज के इस नरभक्षी दौर में संभव नहीं है। मैं समझ नहीं पाता हूँ कि इस तरह की प्रथा का उल्लेख करने वाली किताब से घबराये हुए कथित धार्मिकों की भावनाएं इतनी कमजोर और कच्ची क्यों है, वह छोटी-छोटी बातों से क्यों आहत हो जाती है, सच्चाई क्यों नहीं स्वीकार पाती है ?')''
 'गांवों और शहरों कस्बों में औरत के कपड़े फाड़ने वाले, उनका बलात्कार करने वाले, इनबॉक्स की बातें बाहर आने पर अपने को नंगा पा रहे हैं, इसलिए तिलमिला रहे हैं, कमाल ये है, बुर्के पहनाते-पहनाते इनके कपड़े उतरते जा रहे हैं।'
'गांवों में 'डायन' पाई जाती है। वो स्त्री, जो आदमियों की मांगों को पूरा न करे, जो परम्परागत रूप से चली आ रही प्रथाओं का विरोध करे, जिसे कोई पुरुष नियंत्रित न कर पाये, उसे विरोधी 'डायन' घोषित करवा देते हैं। उसे झुण्ड बना कर घेरते हैं। उसके बाल काट दिए जाते हैं। उसे लोहे की सलाखों से दागा जाता है माथे पर या फिर सामूहिक बलात्कार। काबुल में मारी गयी फरखुन्दा याद है? जिसने पर्दा करने से मना किया और पत्थर मार-मार कर, फिर जला कर उसे मार दिया गया।
'तो झुण्ड बनाकर सोशल मीडिया पर औरत पर हमले करने वाले पशुओं को आप इन लोगों से अलग कर सकते हैं? उन्होंने भी उनके मन की न कहने वाली को डायन घोषित करने की कोशिश की है। वैसे हमेशा ये कोशिश तो औरत की जुबान बन्द करने की ही होती है। वो तो अनपढ़ और बर्बर होते होंगे। सोशल मीडिया के इन भेड़ियों को लोग कितनी आसानी से अपनों में गिने बैठे हैं।
'नंदिता दास ने बिलकुल गलत नहीं कहा - Every man is a potential rapist. जी हाँ, सिर्फ मौका मिलने की देर है। ये जो बर्ताव था, क्या ये तेज़ाबी हमलों और बलात्कारों के समय नही होता? बदले की भावना। नशे और गुस्से में ही असलियत सामने होती है। बाकी समय आप तस्बीह लेकर बैठे रहे। हैं तो आप शैतान ही।'
'अच्छा है, साफ़ दिख गया, आओ, कितने दीनी हैं भाईचारा, माय फुट । आप अपने पाखण्ड दूर करना तो दूर, मुझ पर तिलमिला कर साबित कर रहे हैं कि सेक्युलर होना बेवक़ूफ़ी है। वो कहते हैं न आदमी और "......" में कोई फ़र्क़ नहीं। बुर्के के बगैर हर औरत ऐसी दिखती है। नज़र गन्दी तेरी, मज़बूरी में बुर्का मैं पहनूं। नहीं तो तू मुझे ऐसे ही नंगा करेगा। वैसे नंगा कौन है? मैं या तू? अपनी माँ कैसी लगी थी, जब उसकी छातियों से दूध पिया था? इसी नज़र से देखा था क्या उस बेचारी माँ को? आज उसे शर्म तो जरूर आती होगी तुझ पर। और इस बार नाम समेत क्योंकि कल एक भाई का कहना था की बन्दे को जलील किया जाना चाहिए। ये मेरी नहीं, पब्लिक की डिमांड पर भाई। भाई जान रात के 11 :30 के बाद इनबॉक्स में पर्दे पर चर्चा करने क्यों आये, ये बाद में समझ आया।
छिप-छिपकर अप्रिय टिप्पणियां करने वाले बेशर्म फेसबुकियों को वह इस तरह फटकारती हैं -
'मुखन्नस। नया शब्द मेरे लिए पर किरदार पुराने। मुखन्नसों की कोई कमी नहीं। इंसान ने उन्हें मज़ाक का विषय बना दिया। इंसान, जो खुद को 'अहम् ब्रह्मास्मि' मानता है। खैर, मुखन्नसों की जन्मजात विशेषता के चलते उन्हें एक ख़ास लिंग की सुरक्षा में राजे-महाराजे नियुक्त करते रहे। दुर्भाग्य से वे हँसी के पात्र बनाये गए। आज राजे नहीं बचे लेकिन मुखन्नस खत्म नहीं हुए। ताली बजा-बजा कर खुलेआम तमाशा करते सड़कों पर दर-दर की ठोकरें खातें हैं। बात-बात में कपड़े खोल कर खड़े हो जाते हैं। एक लिंग के प्रति इनकी आसक्ति आज भी है। फेसबुक पर मुखन्नसों की बाढ़ आई हुई है। ब्लॉक करिये या अनफ्रेण्ड। घाघरों में घुस आंसू बहाते हैं, दूसरों के साथ खुद के कपड़े उतारने में झिझक नहीं।
'और पूरे हक़ से ताली बजाते हैं। इसने अनफ्रेण्ड किया, इसने ब्लॉक। बचे हुए कथाएं गढ़ने में लग जाते हैं क्योंकि तस्वीरों से ही उनका वो अंग स्खलन का शिकार हो जाता है। खैर, भाई तुम्हारे दुःख से हम दुखी ही हैं। अब ईश्वर ने तुम्हारे साथ ज्यादती की। इसमें तुम्हारा कोई दोष नहीं। नई आईडी बनाओ। उस जन्म में तुम्हारे पाप कटेंगे और फिर से जुड़ोगे गन्दगी फ़ैलाने तक। कोई नहीं, ये जीवन चक्र है। आईडी बदलो। योनियों की तरह किसी जनम तो तारण हो ही जाएगा।

मीडिया गुरुओं के सम्मेलन में अंतिम दिन सोशल मीडिया की गूंज

जयपुर विश्वविद्यालय में मीडिया गुरुओं के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के आखिरी दिन वरिष्ठ टीवी पत्रकार विजय विद्रोही ने कहा कि न्यू मीडिया हमारे जैसे पत्रकारों के लिए चुनौती है, पत्रकारिता संस्थानों को ट्यूटर और फेसबुक पर खबर लिखवाना भी सिखाना चाहिए। चाहे ओसामा बिन लादेन के मरने की खबर हो, चाहे जापान में आई भारी सुनामी की खबर हो, ये सभी खबरें सबसे पहले सोशल मीडिया पर ही ब्रेक हुई थी। सोशल मीडिया से आज चुनाव तक जीते जा रहे हैं।
विद्रोही ने कहा कि आज देश में पिछले आठ महीने से मुख्य सूचना आयुक्त नहीं है और प्रधानमंत्री सहित पूरी सरकार ये दावा करती है कि हम सूचना के अधिकार के पक्षधर हैं। आज खबर के लिए सिर्फ टीवी चैनल या अखबार ही स्त्रोत नहीं है। मोबाइल, टैबलेट पर खबर पढ़ना और शेयर करना नई पीढ़ी का शगल बन गया है।
समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए हरिदेव जोशी पत्रकारिता विवि के कुलपति सनी सबेस्टियन ने कहा कि पिछले दशक में मीडिया में काफी परिवर्तन आया है। साथ ही मीडिया शिक्षा की ओर भी रूझान बढ़ा है। अनेक विश्वविद्यालयों में इस पाठ्यक्रम को प्राथमिकता से देखा जा रहा है। उन्होंने ‘सूचना का अधिकार’ की शुरूआत और उससे जुड़े पत्रकारों को याद किया और कहा कि इस कानून का बनाने का गौरव राजस्थान को प्राप्त है। बकौल सबेस्टियन अगली बार ऐसी कांफ्रेस में मीडिया शिक्षा पर ज्यादा चर्चा होनी चाहिए, बजाय मीडिया के।
इस मौके पर केंद्रीय सूचना आयुक्त प्रो. एम. श्रीधर आचार्युलू ने कहा कि हर संस्थान में मीडिया कानूनों पर अलग से एक पेपर होना चाहिए, साथ ही मीडिया कानूनों पर सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न छोटे-छोटे आंदोलनों का उदाहरण देते हुए समझाया कि किस प्रकार मीडिया, कॉर्पोरेट घरानों से संचालित होने के बावजूद भी समाज को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने कहा कि समाजिक सरोकारों के लिए सिर्फ मीडिया ही नहीं आम आदमी को भी सवाल उठाने का हक है।
कार्यक्रम में एमिटी विवि, मुंबई के डीन प्रो. उज्जवल चैधरी ने कहा कि आज मीडिया डिग्रीयों के अलग-अलग हैं, जो देश भर के मीडिया शिक्षण पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि आज मीडिया शिक्षा और मीडिया उद्योग को करीब लाने की जरूरत है। मीडिया का शिक्षण बदल रही मीडिया प्रौद्योगिकी की संगति के साथ मेल करे और उनमें एक-दूसरे के क्षेत्रों में काम करने के अवसर उपलब्ध करवाए जाने चाहिए।
इस अवसर पर मणिपाल यूनिवर्सिटी के कुलपति संदीप संचेती ने कहा कि मीडिया शिक्षा की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए शिक्षण पद्धति और पाठ्यक्रम में अपेक्षित बदलाव की जरूरत है।
यूनिसेफ के सलाहकार के बी कोठारी ने स्वयंसेवी संगठन और मीडिया की समाज में भूमिका पर बल देते हुए मीडिया शिक्षा में भी तालमेल होने की आवश्यकता जताई।
समारोह के समापन पर देशभर से आए मीडिया शिक्षकों की मौजूदगी में जयपुर मीडिया संकल्प जारी किया गया। जिसमें मीडिया की तेज गति के कारण प्रभावित होने पर चर्चा करते हुए उसमें मूल्य चेतना की आवश्यकता जताई। साथ ही मीडिया शिक्षा में सैद्धांतिक और व्यवहारिक पक्षों पर बराबर ध्यान देने की जरूरत जताई। इसके अलावा मीडिया की सकारात्मक भूमिका और आज के दौर में मीडिया में आ रहे परिवर्तन पर सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

थाने में लड़कियों के कपड़े उतार कर पीटा, एक अस्पताल में भरती


देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी थाने में सब इंस्पेक्टर राजबीर ने दो लड़कियों को थाने में कपड़े उतार कर पीटा। एक लड़की को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इस घटना पर पुलिस के आला अधिकारी बात करने से भी बच रहे है।